अलीगढ़ जनपद में 43000 से अधिक वृक्षारोपण किए जाएंगे

अलीगढ़ जनपद में 43000 से अधिक वृक्षारोपण किए जाएंगे
मंडल में रोपित होंगे 1 करोड़ 19 लाख 91 हजार 60 पौधे
रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ जनपद 7 जून 2023 मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक भू-भाग पर हरियाली लाना चाहते हैं। हम सभी जानते हैं कि प्रकृति के बिना कुछ नहीं है।
परंतु यदि समय रहते हम सभी ने पर्यावरण संरक्षण की तरफ ध्यान नहीं दिया तो इसके भयावह परिणाम भुगतने होंगे।
मंडलायुक्त अलीगढ़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। उनके संकल्प की पूर्ति के लिए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में अलीगढ़ मंडल में सभी विभागों द्वारा 01 करोड़ 19 लाख 91 हजार 60 पौधे रोपित करने का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
इधर कमिश्नर अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ नवदीप रिणवा ने कहा है कि हरित आवरण में वृद्धि के लिए जन आंदोलन के माध्यम से समूचे मंडल में अधिकाधिक वृक्षारोपण कराना है।
उन्होंने बताया है कि अलीगढ़ में 43 लाख 46 हजार 900, एटा में 28 लाख 39 हजार, हाथरस में 23 लाख 85 हजार 960 एवं कासगंज में 24 लाख 19 हजार 200 समेत मंडल भर में 01 करोड़ 19 लाख 91 हजार 60 पौधे रोपित किए जाने हैं।
उन्होंने मंडल के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थल चयन एवं गड्ढ़ा खुदान की तैयारी समय से कर ली जाए, ताकि वृक्षारोपण के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वृक्षारोपण राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन कार्य है, इसमें किसी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों के प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एवं सदस्य सचिव जिला वृक्षारोपण समिति को निर्देशित किया है कि जन सहभागिता एवं विभागीय समन्वय प्राप्त करते हुए शासन द्वारा आवंटित लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति कर वृक्षारोपण सुनिश्चित कराएं।