अलीगढ़ में ग्रह मंत्री अमित शाह जी की विशाल जनसभा के लिये भाजपा ने कसी कमर,पुलिस बल तैनात रहेगा

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने किया संबोधित
गृह मंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा के लिये पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया
जनपद अलीगढ़ में आज थाना क्वार्सी क्षेत्र के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की महानगर और जिला के जनप्रतिनिधियों ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया
जानकारी के अनुसार ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ में होने जा रही अमित शाह जी की विशाल जनसभा को लेकर यह पत्रकार वार्ता का आयोजन रखा गया है। अलीगढ़ में होने जा रही इस विशाल जनसभा में भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी तालानगरी में पधारेंगे। अलीगढ़ जनपद में रहने वाले आम जनमानस के बीच में और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह संदेश पहुंचना चाहिये। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस तक यह संदेश पहुंचेगा तो अमित शाह जी को सुनने के लिए अलीगढ़ की जनता ताला नगरी पहुंचेगी। भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश की नीति को बताते हुए जो आम जनता का विश्वास जीता है उस आधार पर अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच में अमित शाह जी बताने का कार्य करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने और कहा कि पिछली बार चुनाव में 65 में से 57 सीटें हमने अपने ब्रज क्षेत्र में जीती थी 13 में से 12 लोकसभा हमने ब्रज क्षेत्र में जीती थी और 129 ब्लॉक प्रमुख में 119 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हैं,जिला पंचायत अध्यक्ष 12 में से 11 भाजपा के हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 2017 विधान सभा चुनाव जीता 2019 में लोकसभा चुनाव जीता, और अब 2019 के चुनाव जीते के बाद केन्द्र में सरकार की बनी और अब 2022 आ चुका है हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि आगामी चुनाव में 350 से अधिक सीट जीतकर आम जनता का विश्वास जीतेंगे और फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे,
इस दौरान पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी अलीगढ़ के प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत,प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी,ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा,महानगर मीडिया संयोजक हिमांशु शर्मा,सह मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त,जिला मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा और सम्मानित मीडिया उपस्थित रही