आईपीएस अमिताभ ठाकुर को दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किया गिरफ्तार

रिपोटर अनिल कुमार 27/08/21
मऊ,घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगानी वाली लड़की और दुष्कर्म के मामले में गवाह के नई दिल्ली में आग लगाकर आत्मदाह करने के बाद से रिटायर आइपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की मुश्किल बढ़ गई थी। आत्मदाह मामले की जांच करने वाली एसआइटी ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
इसके बाद से उनके घर के बाहर लगातार पुलिस तैनात थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद आज अमिताभ ठाकुर को गोमतीनगर में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञात रहे की उनको दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आज एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है। इनके खिलाफ मुख्तार अंसारी की शह पर दुष्कर्म के आरोपी अतुल राय को बचाने के लिए पीड़िता ने आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बीते दिनों नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह कर लिया था।