एडीएम ने गेहूं खरीद के लिए केन्द्र प्रभारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों की कार्यशाला में दिये दिशा निर्देश

रिपोर्टर अकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद, 30 मार्च,
जनपद में एक अप्रैल 2022 से प्रारम्भ होने वाली गेंहू खरीद के सम्बन्ध में कलेक्टेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त विधान जायसवाल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
केन्द्र प्रभारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि 01 अप्रैल से शुरू होने वाली गेंहू खरीद से पहले अपने-अपने क्रय केन्द्रों पर बोरा, छन्नी, कांटा वारदाना, नमी मापक यंत्र सहित किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गेंहू खरीद में निरन्तर बदलाब किये जा रहे हैं जिससे आप सभी भिज्ञ हैं। पारदर्शी खरीद व्यवस्था के तहत सभी प्रकार से ऑनलाइन खरीद व्यवस्था की गयी है जिसकेे अनुसार पंजीकरण एवं टोकन के माध्यम से ही गेंहू की खरीद की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि गेंहू क्रय केन्द्रों पर आने कृषकों से सद्भाव पूर्ण व्यवहार करें और खरीद के बारे में उन्हें सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायें, खरीद पूर्ण पारदर्शिता एवं ईमानदारी से होनी चाहिये।
जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को एडीएम श्री जायसवाल ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा 01 अप्रैल से गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। सभी क्रय केन्द्र संचालित हो जाने चाहिये। तथा सभी एसडीएम एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में केन्द्र प्रभारियों के साथ बैठक कर केन्द्रों का सफलतापूर्वक संचालन कराएं।
उन्होंने डिप्टी आरएमओ को सभी केन्द्रों पर ई-पॉस मशीन, वारदाना एवं अन्य उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी बोरों एवं अन्य उपकरणों के अभाव में गेहूं खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिये। क्रय केन्द्रों पर बड़े किसानों एवं कास्तकारों के साथ छोटे किसानों का भी पूरा ध्यान रखा जाए। गेंहू खरीद में केन्द्र प्रभारियों की मनमानी नहीं चलेगी, यदि कहीं कोई शिकायत पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी,
इधर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष जनपद में 1 लाख 56 हजार मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गयी थी, जोकि प्रदेश में सर्वाधिक रही। गत वर्ष किसानों को लगभग 250 करोड़ की धनराशि गेंहू मूल्य के भुगतान के रूप में किसानों के खाते में हस्तांतरित की गयी। इस वर्ष गेंहू के समर्थन मूल्य को बढ़ाते हुए 2015 रूपये प्रति कुन्तल किया गया है।
सूचना विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 99 क्रय केन्द्रों केे माध्यम से गेंहू खरीद कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी गेंहू खरीद व्यवस्था के चलते किसानों की केन्द्रों के प्रति विश्वसनीसता भी बढ़ी है। उपज का मूल्य पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के अतिरिक्त अन्य किसी का गेहूं क्रय केन्द्रों पर नहीं आना चाहिये। मण्डी सभापति इस बार