करवा चौथ पर्व 13 अक्टूबर को महिलाएं रखेगी पति के लिए व्रत

जनपद में करवा चौथ पर्व 13 अक्टूबर को महिलाएं रखेगी पति के लिए व्रत
अलीगढ़ जनपद सहित देश भर में 13 अक्टूबर 2022 को मनाई जा रही है करवा चौथ
वेद शास्त्रों के अनुसार करवाचौथ पर चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर की रात्रि एक बजकर 59 मिनट से 14 अक्टूबर की सुबह तीन बजकर आठ मिनट तक रहेगी,
परंतु इस व्रत में महिलाएं दिन भर निर्जल रह कर देर संध्या को करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं और रात में चंद्र देव के दर्शन के बाद अपने पति का चेहरा देखकर अपना व्रत खोलती हैं,
आपको बता दे की इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए और परिवार के कल्याण के लिए यह निर्जला व्रत रखती हैं,
हिन्दू धर्म में इस व्रत का चलन प्राचीन काल से चला आ रहा है,
मान्यता है कि करवा चौथ व्रत को विधि-विधान से पालन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है,