चलती बस मै एक व्यक्ति ने कुत्ते की भांति भोंकते हुए महिला पर हमला कर किया घायल

विशेष संवाददाता की रिपोर्ट
चंडीगढ़ पंजाब, के होशियार पुर मै ऐसा मामला प्रकाश मै आया है, की चलती बस मै एक व्यक्ति ने कुत्ते की भांति भोंकते हुए एक महिला पर हमला करते हुए काट लिया है, वही अन्य लोग आये बचाने उन पर भी काटने को दौड़ लिया यह देख बस मै अफरा तफरी का माहौल पैदा हो होगया तथा बिच रास्ते मै बस को रोक कर घटना की पुलिस को सुचना दी गई
विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय व्यक्ति सुभाष नगर का रहने वाला है। पुलिस ने शख्स से नाम पूछा तो उसने अपना नाम नहीं बताया। दिमागी हालत ठीक ना देखते हुए पुलिस इस शख्स को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच करने पर बताया कि दिमागी बीमारी के कारण ऐसा होता है।इस तरह की बीमारी हर किसी पर अलग-अलग प्रभाव दिखाती है। इसमें दांत से काटना भी एक होता है। बीमार का अचानक व्यवहार बदल जाता है। ऐसे में दांत काटने से पीड़ित को टेटनस का टीका जरुर लगवाना चाहिए। यदि जख्म गहरा है तो एंटी रैबीज उपचार भी कराना चाहिए। ऐसे शख्स का काटना भी घातक हो सकता है। जिस महिला को इस शख्स ने काटा था तो उस महिला के परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया है, इधर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु चिकित्सालय मै भर्ती करा दिया है