Uncategorized
जिला सुपौल के पिपरा प्रखंड में सुहागिन महिलाओं ने मनाई वट सावित्री पर्व

रमेश कुमार की रिपोर्ट जिला सुपौल बिहार
(सुपौल): पिपरा प्रखंड में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाई बट सावित्री का पर्व। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर प्रारंभिक तरीके से वट वृक्ष की विधि विधान के साथ सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना की। जहां अपने पति की लंबी उम्र का भगवान से कामना करते हुए वरदान मांगी। वही वट वृक्ष की पूजा करने के बाद महिलाओं ने वट सावित्री की कथा सुनी। पुजा अर्चना कर रही महिलाओं ने बताया कि मान्यता है कि वट वृक्ष की विधिवत पूजा करने से पति के लंबी उम्र एवं सुख समृद्धि की मनोकामना पूरी होती है।