डीएम ने ठंड से बचने को पहले कम्बल दिया, फिर सुनी समस्या

डीएम ने ठंड से बचने को पहले कम्बल दिया, फिर सुनी समस्या
रिपोर्टर आकाश
अलीगढ़ जनपद में आज शनिवार 14 जनवरी 23 को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वितीय शनिवार और मकर संक्रांति शासकीय छुटटी के दौरान शासकीय कार्य निष्पादन के लिए कलक्ट्रेट पहंचे
हाड़ कंपाती ठंड में दो महिलाएं गोद में बच्चा लिये अपनी समस्या समाधान के लिये कलेक्ट्रेट पहुॅचीं थीं।
दयालु हृदय वाले जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने पहले तो दोनों महिलाओं को शीतलहरी से सुरक्षित रहने के लिये कम्बल प्रदान किए, फिर उनकी बात सुनी।
ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जब छुटटी के दिनो में भी अधिकारी कार्यालय पहॅुचें।
यदि जाते भी हैं तो आम जनमानस से मिल उनकी बात अच्छे से सुन समाधान कराएं, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। परन्तु अलीगढ़ में ऐसा हुआ, शनिवार को मकर संक्रांति अवकाश होने पर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह आवश्यक कार्य निष्पादन के लिये कलक्टेट पहुॅचे तो दो महिलाऐं कडकडाती ठंड में अपनी समस्या को लेकर खडीं मिलीं। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से यह नहीं देखा गया और उन्होंने तत्काल कर्मचारियो को दो कम्बल लाने को कहा,
पहले जिलाधिकारी ने उन्हें कम्बल प्रदान किए फिर उनकी समस्या को बडी ही गम्भीरता से सुन समाधान का भरोसा दिलाते हुए प्रार्थनापत्र लिया,