नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा , वार्ड नंबर 69 के लोगों में आक्रोश

नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा , वार्ड नंबर 69 के लोगों में आक्रोश
रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के अन्तर्गत प्रतिभा कॉलोनी क्षेत्र में पोखर के पास नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा डाले जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में आज रविवार को आक्रोश व्यक्त किया है,
विदित हो कि क्षेत्रीय लोगों ने चौपाल लगाकर क्षेत्र अधिकारी व उप नगर आयुक्त को अपना ज्ञापन सौंपा है,
आपको बता दें कि लोगो ने 3 दिन का अल्टीमेटम नगर निगम पोखर के क्षेत्र में किसी भी मरे हुए पशुओं को व कूड़ा करकट को अगर नगर निगम की गाड़ी या कोई व्यक्ति यहां पर डालता है तो उसका जिम्मेदार नगर निगम ही होगा,और इसके खिलाफ क्षेत्रवासी आंदोलन करने वाद्य होंगे अगर ऐसा नहीं होता है तो जनता यहां पर चुनाव बहिष्कार का भी ऐलान करने के लिए बाध्य होगी आज तक यहां के पार्षद, मधुरानी योगेश सिंघल का अता पता नहीं है ना ही किसी नगर निगम अधिकारी ने भी क्षेत्र की कोई समस्या नहीं है,