नगर निगम व तहसील कोल की टीम ने बेशकीमती ग्राम सभा की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

कैमरा मैन अनिल की रिपोर्ट 8 अप्रैल 2021
अलीगढ़ नगर निगम व तहसील कोल टीम ने बेशकीमती ग्राम सभा की भूमि को कराया कब्जामुक्त नगरीय सीमा में शामिल हुये धौर्रा ग्राम सभा की 233 गाटा संख्या की लगभग 3860 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कमरे व झोपड़ी डालकर कब्जा करने के की शिकायत पिछले कई दी दिनों से नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह को मिल रही थी। नगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेकर ग्राम सभा की उक्त भूमि की जिला प्रशासन के साथ मौके पर जाकर नपाई कर अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह को दिए।
गुरुवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन डी0बी0 पाल एसडीएम कोल रंजीत सिंह सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में सम्पति लिपिक विजय गुप्ता वाली टीम ने मौके पर जाकर नगर निगम महाबली से ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कमरें व झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। वही मौके पर ही तहसील और नगर निजी की टीम ने पैमाइश कर नगर नगर निगम सम्पत्ति का बोर्ड लगा दिया* *राजस्व अभिलेखों के अनुसार इस बेशकीमती ग्राम सभा की भूमि की कीमत लगभग 3.50 करोड़ बतायी गयी जा रही है।* *नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने फिर दोहराया जिला प्रशासन और नगर निगम सम्पत्तियों की सुरक्षा के लिये संयुक्त रूप से सक्षम है नगर निगम द्वारा नगरीय सीमा में शामिल ग्राम सभा की संपत्तियों का सर्वे कराया जा रहा है यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण ग्राम सभा पर किया हुआ है तो तत्काल हटा लें अन्यथा नगर निगम बलपूर्वक कार्यवाई करेगा।