नीलम शर्मा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुईं प्रोन्नत,प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट सेवाओं का दिया इनाम

रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ महानगर, मेहनत का फल सदैव मीठा होता है।
परिणाम देर से भले आए पर सही दिशा में किया गया कार्य सार्थक परिणाम अवश्य दिलाता है। स्थानीय अभिसूचना विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्रीमती नीलम शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति दी गई है। श्रीमती शर्मा ने अपनी प्रोन्नति का श्रेय अपने माता-पिता, पति एवं उच्चाधिकारियों के द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन को दिया है।
नीलम शर्मा जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जाने पहचाने प्राचीन शहर बरेली की रहने वाली हैं।
उन्होंने रूहेलखंड विश्वविद्यालय से हिंदी एवं राजनीति शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल कर उन्होंने बीएड भी किया है।
वर्ष 1989 में सीधी भर्ती के द्वारा उप निरीक्षक के पद को सुशोभित किया। मुरादाबाद में स्थापित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर आगरा, एटा, कासगंज में अभिसूचना विभाग की शाखाओं में उप निरीक्षक एवं निरीक्षक के पद पर आसीन हो शासकीय दायित्व का पूरी ज़िम्मेदारी, ईमानदारी एवं बड़ी कर्मठता के साथ निर्वहन किया। आपकी उच्चकोटि की सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद अलीगढ़ की स्थानीय अभिसूचना इकाई की शाखा में निरीक्षक के पद से पुलिस उपाधीक्षक, सीओ-एलआईयू,के पद पर प्रोन्नति दी गई है
जानकारी के अनुसार नीलम शर्मा के पति श्री अरुण शर्मा वर्तमान में कलेक्ट्रेट सचिवालय में शासकीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।