utter pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का निधन वह 95 वर्ष के थे, अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जायेगा

गौरव की रिपोर्ट 20/11/2020
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मायावती तथा उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है इधर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने बताया है कि मायावती के पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जायेगा