प्रकाश अंबेडकर को भीम आर्मी अलीगढ़ जिला सचिव पद पर नियुक्त किया।

अलीगढ़ से अरुन कुमार की रिपोर्ट
आज हमारे नए युवा साथी प्रकाश आंबेडकर ने एक बैठक पत्थर बाजार अलीगढ़ में आयोजित करवाई। जिसमें वहां पर काफी बुजुर्ग एवं युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीम आर्मी की तरफ से हमारे मंडल संरक्षक चंद्र प्रकाश मौर्य एवं राजकुमार मंडल उपाध्यक्ष डीपी सिंह एवं कोल विधानसभा अध्यक्ष हरिओम माहौर एवं उनके साथी संदीप माहौर गए। वहां पर हमारे एक बुजुर्ग साथी श्री रूपकिशोर मंत्री जी ने हमें काफी ज्ञानवर्धक जानकारी दी। जिससे हम सभी लोगों को काफी अच्छा ज्ञान मिला। तत्पश्चात हम लोगों ने अपने अपने विचार रखे। फिर हमारे डीपी सिंह ने अपने मिशनरी अंदाज में भीम आर्मी एवं मिशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जिससे काफी युवा भीम आर्मी से जुड़े हमने उनकी तत्परता देखकर प्रकाश आंबेडकर को वहीं पर सर्व सहमति से जिला सचिव पद पर नियुक्त किया। तथा उनसे भीम आर्मी के प्रति समर्पित एवं संगठन संगठनात्मक तरीके से काम करने की आशा की बैठक में हमारे युवा साथी रवि कुमार. कमल आनंद. गिरीश कुमार. हेमंत सिंह. राजू. अनुज कुमार. सतीश चंद. अनिल कुमार. रोबिन सिंह. सोनू कुमार. सुमित कुमार. आदि उपस्थित हुए।