बीजेपी जीत पर,मनाया ढोल नगाड़ों के साथ होली की तरह जश्न, लोगो ने जीत की दी बधाई

रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ महानगर में आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने सातों विधानसभाओ की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला,ढोल नगाड़ों के साथ महानगर में होली की तरह मनाया जोरदार जश्न
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न भी मनाया
इधर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक अलग ही उमंग उत्साह के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया गया।
परंतु धनीपुर मंडी स्थित महादेव वाटिका पर शहर विधानसभा का कार्यालय बनाया गया जहां पर बड़ी एलसीडी लगा कर लोगों ने चुनाव परिणाम देखें। बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर महानगर कार्यकर्ता द्वारा साउंड बजा कर आतिशबाजी की एवं व्यापारियों में मिष्ठान वितरण किया। शाम को सभी पार्टी के महानगर चुनाव कार्यालय रामलीला ग्राउंड में एकत्र हुए जहां पर गुलाल की होली ढोल नगाड़ों पर लोगों ने जीत का नृत्य का जश्न मनाया वहीं भाजपा विधायक मुक्ता संजीव राजा ने वार्ष्णेय मंदिर जाकर एवं महावीर गंज स्थित हनुमान मंदिर जाकर तथा संघ कार्यालय जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत की बजह से हम सातों विधानसभा की सीतों पर जीत प्राप्त हुई है। सभी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर पार्टी के लिए घर-घर जाकर पार्टी का झंडा बुलंद किया है। लोगों को जागरूक किया है। पार्टी द्वारा चलाई गई जन विश्वास यात्रा ने लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति जीता है सभी देवतुल्य कार्यकर्ता को इस जीत का श्रेय जाता है सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई।भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही लोगों की निगाहें चुनाव परिणाम पर बैठकर जमी हुई थी जैसे ही दोपहर बाद शाम को परिणाम आया लोगों के अंदर उत्साह देखते ही बन रहा था कहीं लोगों ने होली मनाई तो कहीं लोगों ने दीपावली मनाई लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां देते हुए भी दीं आतिशबाजी कर लोगों ने जश्न मनाया
आपको बता दें कि भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्षोलास देखने को मिला है,
जनपद की सातों विधानसभा सीटो पर भाजपा ने मारी बाजी
कोल से
श्री अनिल पराशर जी
की 5527 वोटों से जीत
अलीगढ़ शहर से
श्रीमती मुक्ता राजा,12499 वोटों से विजयी
इगलास से
श्री राजकुमार सहयोगी
53507 वोटों से विजयी
छर्रा विधानसभा से
ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह
16796 वोटों से विजयी
अतरौली से
संदीप सिंह जी
52670 वोटों से विजयी
बरौली से
ठाकुर जयवीर सिंह
89513 वोटों से भारी वोटों से विजयी
खैर से अनूप बाल्मीकि
53183 वोटों से विजयी
डी के सागर