ALIGARH
भारत समेत विश्व के 100 से अधिक देशों में अम्बेडकर बाबा साहब की 131वी जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है

बुद्ध जीवियो से मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि अम्बेडकर के जन्मदिन पर हर साल उनके करोड़ों अनुयायी उनके जन्मस्थल भीम जन्मभूमि महू,मध्य प्रदेश, बौद्ध धम्म दीक्षास्थल दीक्षाभूमि, नागपुर, उनका समाधी स्थल चैत्य भूमि, मुंबई जैसे कई स्थानिय जगहों पर उन्हें अभिवादन करने लिए इकट्टा होते है।
सरकारी दफ्तरों और भारत के बौद्ध-विहारों में भी आम्बेडकर की जयन्ती मनाकर उन्हें नमन किया जाता है। विश्व के 100 से अधिक देशों में अम्बेडकर जयन्ती मनाई जाती है।
दरअसल हम आपको बता दें किभीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के छोटे से गांव महू में हुआ था, बाबा साहब के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था,परंतु 6 दिसंबर 1956 को 65 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था ,