युद्धस्तर पर पोखरों की सफाई का काम जारी- पेयजल आपूर्ति में सुधार की कवायद हुई तेज

अलीगढ़ महानगर के पोखरों के स्वरूप को बचाने में जुटा नगर निगम- बारिश में जल संचय के लिये नगर निगम साफ करा रहा पोखर-तालाब
युद्धस्तर पर पोखरों की सफाई का काम जारी- पेयजल आपूर्ति में सुधार की कवायद हुई तेज- हैंडपंप और लीकेज मरम्मत के लिए नगर निगम जलकल विभाग का अभियान हुआ तेज
बारिश के पानी का अधिक से अधिक प्रयोग जल संचय के रूप में किये जाने व पोखर तालाबों के स्वरूप को बनाए रखने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत-नगर आयुक्त गौरांग राठी
जानकारी के मुताबिक आज शनिवार को महानगर की पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए दिन-रात प्रयासरत अलीगढ़ नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया वर्तमान भीषण गर्मी के कारण पेयजल आपूर्ति की किल्लत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है जो जलकल विभाग द्वारा हैंडपंप और लीकेज मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर शुरू किए गए अभियान का परिणाम है। उन्होंने बताया जलकल विभाग द्वारा रोजाना हैंडपंप मरम्मत लीकेज मरम्मत नलकूप मरम्मत का कार्य किया जा रहा है शनिवार को भी जलकल विभाग द्वारा अभियान चलाकर 21 हैंडपंप 5 लीकेज व 1 नलकूप की मरम्मत कराई गई। उन्होंने बताया अब तक 409 हैंडपंप 158 लीकेज मरम्मत 59 नलकूप की मरम्मत कराई गई है साथ ही साथ जलकल विभाग द्वारा अभियान अंर्तगत 770 पेयजल कनेक्शन को चेक किया गया जिसमें 164 कनेक्शनों को लीकेज की वजह से बंद किया गया पुरानी बताया जल आपूर्ति में व्यवधान को देखते हुए अभियान चलाकर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में 672 पानी के टैंकर अब तक भिजवाए जा चुके हैं
इधर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया वर्षा ऋतु से पूर्व जल संचय के प्रति अलीगढ़ नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है जल संचय के लिए अभी से कवायद शुरू कर दी गई है जिस के क्रम में महानगर के सभी छोटे बड़े तालाब एवं पोखर के स्वरूप को बनाए रखने व अवैध अतिक्रमण से मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र के सभी पोखर तालाबों पर नगर निगम सार्वजनिक सूचना के बोर्ड लगाए जा रहे हैं
उन्होंने साथ मै यह भी बताया कि आने वाले मानसून में बारिश के पानी को संचय करने के लिये नगर निगम इस बार पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है जहाॅ एक ओर बड़े नालों की सफाई कराकर जल निकासी को प्रभावी बनाया जा रहा है तो महानगर की पोखर की सफाई का काम भी जलकल विभाग द्वारा अभी से शुरू कर दिया गया है महानगर के आवास विकास नई बस्ती पोखर की सफाई का कार्य बड़ी पोकलेन मशीन से युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि शहर के दिन प्रतिदिन गिरते जल स्तर को बचाने के लिये बारिश के पानी को संचय किया जाना बेहद जरूरी है इस बार नगर निगम ने जल संचय के लिये ठोस प्लांनिग की है पोखरों की सफाई, अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक संपत्ति के बोर्ड लगाने का कार्य नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर कराया किया जा रहा है,