राष्ट्रीय सेवा संस्थान ने गरीब परिवार की कन्या की शादी में घरेलू उपहार में देकर,दिया अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद

रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ महानगर 22 अप्रैल 22 को राष्ट्रीय सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र जी की प्रेरणा से विकासखंड धनीपुर में गरीब परिवार की कन्या की शादी में घरेलू सामान देकर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया।
इस सामाजिक कार्य में विकास भवन एवं विकासखंड धनीपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आर्थिक रूप से सहायता दी। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास संध्या रानी बघेल, सहायक संख्या अधिकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सुनील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रमेन्द्र गौतम विकासखंड गंगीरी के वरिष्ठ सहायक राम खिलाड़ी एवं नितिन प्रोविजन स्टोर, सीमा गौतम, मुकेश सिंघल, विनोद कुमार, राकेश वर्मा, विजय पाल सिंह, पवन गौतम, माया देवी, राकेश शर्मा, सीडीओ स्टैनो भूपेंद्र सिंह, महेश चंद गर्ग, प्रमुख समाजसेवी विनय कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष परशुराम सेवा संस्थान, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार दुबे, डॉक्टर मैराज अली, नंदिनी तिवारी, बृजेश गौतम, राजेश उपाध्याय, पवन गौतम, संरक्षक आरसी गुप्ता, आनंद वर्धन, संरक्षक सरदार भूपेंद्र सिंह, नारायण सारस्वत, महामंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जगदीश गिरि जिलाध्यक्ष महिला अनुराधा शर्मा, अशोक शर्मा, सीमा गौतम, मुकेश सिंघल ने आर्थिक रूप से सहयोग किया। सभी दानवीरों की संस्था आभारी रहेगी
राष्ट्रीय सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ एवं महामंत्री महेश प्रताप गौतम ने संयुक्त रूप से बताया कि 2006 से निरंतर हर वर्ष कंबल, ट्राई साईकिल, बैसाखी, आदि का वितरण एवं डीप फ्रीजर उपलब्ध कराया जाता रहा है और 12 कन्याओं की शादी में सहयोग कराया जा चुका है। आज 13वीं कन्या की शादी में घरेलू सामान के साथ अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दे रहे हैं। संस्था का मुख्य उद््देश्य हर प्रकार से मानव सेवा करना है।
इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा, राजीव कुमार, डॉ० तेजदत्त भारद्वाज, नंदिनी तिवारी, बृजेश गौतम, सीमा गौतम ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। विकासखंड के कर्मचारी लोकेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, वीरेंद्र गुप्ता और संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रमेन्द्र गौतम ने इस पुण्य कार्य में समाज के लोगों से सहयोग कराया और आगे भी सहयोग करवाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही रित्वी शर्मा, प्रीति, चंद्रेश, विजय पाल शर्मा, अरविंद कुमार ने भी सहयोग किया है