विवेकानंद इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला का किया आयोजन बासमती चावल के उत्पादन हेतु विभिन्न जानकारी दी

आकाश कुमार की रिपोर्ट 26/08/21
अलीगढ़,विवेकानंद इंजीनियरिंग कॉलेज में बासमती चावल के कीटनाशक व उत्पादन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को डीएम श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर विवेकानंद इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बासमती चावल के उत्पादन हेतु विभिन्न तकनीकी जानकारी दी गई। बासमती चावल का किस प्रकार से कीटनाशक अवशेष मुक्त उत्पादन किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक बासमती चावल का निर्यात हो सके चर्चा की गई। कार्यशाला में डॉक्टर रितेश शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, बासमती निर्यात प्रतिष्ठान, भारत सरकार संयुक्त कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल, उप कृषि निदेशक अलीगढ़, जिला कृषि अधिकारी अलीगढ़, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अलीगढ़, कृषि विज्ञान केंद्र अलीगढ़ के वैज्ञानिकगण ने विचार एवं सुझाव व्यक्त किए। बासमती धान के 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन, बासमती धान निर्यातक, कृषि निवेश आपूर्तिकर्ता, कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ता ने प्रतिभाग किया