समाजवादी द्वारा सांस्कृतिक ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

जनपद कासगंज में आज सोमवार को समाजवादी पार्टी कासगंज के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के आवाहन पर आज 28 दिसंबर को अमांपुर क्षेत्र के गाँव मनिकापुर मे दोपहर 12 बजे से समाजवादी सांस्कृतिक ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की नीतियों को गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता तक पहुंचाया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख बिजेंद्रसिंह गौर ने कहा कि इस भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग असंतुष्ट है लोग इनकी मानसिकता को पहचान चुके है। जनता अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है, अखिलेश जी ने महिलाओं, किसानों, छात्रों, गरीबों, मजदूरों तथा समस्त जनसमुदाय की समस्याओ का समाधान किया और सिर्फ समाजवादी सरकार मे ही सभी का विकास संभव हो सकेगा
यह कार्यक्रम बिजेंद्रसिंह गौर पूर्व ब्लाक प्रमुख एंव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशन गौड़ पंडा जी के आयोजन मे सम्पन्न हुआ
इधर कार्यक्रम का संचालन जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव ने किया
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक बीरेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, अबधेश सिंह सोलंकी, सत्यभान सिंह शाक्य, रामवीर सिंह लोधी, ओमपाल सिंह बघेल, मनोज कश्यप, सचिन यादव, देवेन्द्र सिंह लोधी, डां के पी सिंह यादव, संजय यादव चांडी, डां वी के राजपूत, अभय प्रताप सिंह गौर, पिंटू यादव प्रधान, धर्मेन्द्र यादव, राजीव कुमार, तेज सिंह बघेल, सतेंद्र बघेल प्रधान, मनोज कुमार प्रधान, प्रवीन प्रधान, रतनलाल दिवाकर प्रधान, रामरहीश सिंह यादव, नन्हें शाक्य प्रधान, अंसार अहमद, रामकिशोर प्रधान, हाकिम शाक्य, जुगेंद्र सिंह, चीकू सोलंकी, चंद्रभान बघेल, संतोष यादव, सुभाष कुशवाह, डौली यादव, आशीष यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ