हमारे देश के कुछ राज्यों मै आज भी दस रुपए के एग्रीमेंट पर दुल्हने मिलती है

अनिल कुमार की रिपोर्ट 15/07/2021
हमारे भारत देश मै आज महिलाएं पुरुषों से भी कहीं आगे निकल गयी है। फिर भी भारत के कई राज्यों में महिलाओं से जुड़ी कुप्रथाएं आज भी चली आ रहीं है।आपको बतादे की कुछ प्रथाएं तो ऐसी हैं, जिनके बारे में सुनकर हर कोई हैरत में पड़ जाए कि क्या सच में ऐसा होता है। आज हम आपको मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ गावों में मानी जाने वाली एक ऐसी प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा।किराए पर मिलती है दुल्हन यहां पुरूष और लड़की के घरवालों में पहले एक रकम तय की जाती है, जोकि 500 रूपए से 50,000 होती है। यहां किराए पर बीवी लेने के लिए लोग दूर-दूर से खरीदार आते हैं और जिसे जितने समय के लिए लड़की चाहिए वो उसे लेकर चला जाता है।दोनों पक्षो की की ओर से 10 रूपये के स्टाम्प पर एग्रीमेंट लिखा जाता है जो भी रकम तय करने के बाद यह तय किया जाता है कि सौदा कब तक चलेगा। इसके बाद 10 रूपए के स्टांम पेपर पर शर्ते लिखकर दोनों पक्ष के साइन लिए जाते हैं और फिर उस औरत को पुरूष के हवाले कर दिया जाता है। सौदा तय होने के बाद उस महिला को तय वक्त तक बीवियों वाली सारी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है।