फाइल फोटो 

रिपोर्टर आकाश जी 

अलीगढ़ जनपद 14 जुलाई 2026 : जनपद में बिना स्वीकृत मानचित्र एवं नियमों के विपरीत संचालित बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 84 बैंक्वेट हॉल एवं 10 फार्म हाउसों का चिन्हांकन कर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है। इसके साथ ही गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सात बैंक्वेट हॉलों के ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित कर दिए गए हैं।

अधिशासी अभियन्ता, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बिना स्वीकृत मानचित्र एवं विकास प्राधिकरण की अनुमति के संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। चिन्हित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए हैं तथा जिन मामलों में गंभीर उल्लंघन पाए गए, उनमें ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गये हैं।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण एवं नियमों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। भवन निर्माण मानकों, अग्नि एवं अन्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: