रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़। थाना देहली क्षेत्र खैर रोड पर सदाबहार लॉज स्थित पत्रकार संगठन के कैम्प कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें अहम फैसले लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को समय लगभग दो बजे कैम्प कार्यालय पर बैठक के उपरांत पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सागर ने सभी पत्रकार साथियों को समय पर आने के लिए धन्यवाद दिया।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद खां ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं,बल्कि समाज का आईना है,और हमारा संगठन इस आईने को साफ रखने की ताकत है।

इस दौरान रवेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने कहा यह संगठन केवल एक मंच नहीं है, यह हर उस पत्रकार का परिवार है जो सच के लिए लड़ रहा है।

इधर संगठन के सचिव आकाश कुमार कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य हर उस पत्रकार साथी के साथ मजबूती से खड़ा है,जो सच्चाई के लिए लड़ रहा है।

बैठक में संगठन के महासचिव मो राशिद ने कहा बैठक का उद्देश्य यह है की इधर उधर भटकर रहे लोगों के मुंह पर एक तमाचा है। आवाज दो हम एक हैं।

बैठक के अवसर सुरेंद्र कुमार वर्मा,पी 0डी विक्रम,विकास कुमार,प्रेमपाल,सुनील पुनीत सिंह,मुकेश कुमार, कपिल अग्रवाल समेत अन्य दर्जनो सदस्यगण मौजूद रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: