अलीगढ़ जनपद 14 नवंबर 2026,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शनिवार को अलीगढ़ पहुंचकर प्रदेश सरकार के मा० बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह एवं उनके भाई श्री सौरभ सिंह के तिलक एवं सगाई समारोह में सहभागिता की। ताला नगरी स्थित रामघाट कल्याण मार्ग पर आयोजित भव्य मांगलिक समारोह में मुख्यमंत्री जी ने दोनों भाइयों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय भावी जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी दोनों भाइयों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें, जिससे उनका जीवन उज्ज्वल एवं मंगलमय हो। बांके बिहारी का आशीर्वाद सदैव उनके साथ बना रहे और उनके दादा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी "बाबूजी" का आशीर्वाद भी दोनों भाइयों पर सदैव बना रहे। इसी मंगलकामना के साथ उन्होंने दोनों भाइयों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने दोनों भाइयों को उपहार भी भेंट किए।
मुख्यमंत्री जी ने समारोह में उमड़े जनसमूह और लगातार बढ़ती आगंतुकों की संख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार आगंतुकों एवं आशीर्वाद देने वालों की संख्या जोकि निरंतर बढ़ती जा रही है, यह बाबूजी के परिवार के प्रति आप सभी लोगों के स्नेह एवं आत्मीय जुड़ाव को प्रदर्शित करता है। उन्होंने समारोह में पहुंचकर दोनों भाइयों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शनिवार अपराह्न लगभग 3:45 बजे हापुड़ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के उपरांत लगभग 4:17 बजे मंच से उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए उन्होंने 'जय श्रीराम' और 'नमो पार्वती पतये, हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया। लगभग छह मिनट के संबोधन में उन्होंने दोनों भाइयों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत सभी का अभिवादन एवं आभार व्यक्त करते हुए लगभग 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए प्रस्थान किया।
उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह एवं श्री सौरभ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी के पौत्र और पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह "राजू भैया" जी के सुपुत्र हैं। मांगलिक समारोह में श्री संदीप सिंह का मेघना के साथ और श्री सौरभ सिंह का अंतरा के साथ तिलक एवं सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेघना, श्रीमती विजय एवं श्री अरुण चौधरी की सुपुत्री हैं, जबकि अंतरा, श्रीमती अनुराधा एवं श्री देवेश त्यागी की सुपुत्री हैं।
समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, गन्ना मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्री एसपी सिंह बघेल, श्री जयवीर सिंह एवं श्री दयाशंकर सिंह, श्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद श्री सतीश गौतम, पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह, विधायक श्री अनिल पाराशर, श्री राजकुमार सहयोगी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर दोनों भाइयों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। बाबूजी स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी के प्रति लोगों के आत्मीय लगाव और परिवार के प्रति स्नेह का भाव समारोह में उमड़े जनसमूह के रूप में दिखाई दिया। पूरे आयोजन में पारिवारिक आत्मीयता, उल्लास एवं उत्साह का वातावरण रहा।
छह मिनट के संबोधन में उन्होंने दोनों भाइयों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत सभी का अभिवादन एवं आभार व्यक्त करते हुए लगभग 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए प्रस्थान किया।
उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह एवं श्री सौरभ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी के पौत्र और पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह "राजू भैया" जी के सुपुत्र हैं। मांगलिक समारोह में श्री संदीप सिंह का मेघना के साथ और श्री सौरभ सिंह का अंतरा के साथ तिलक एवं सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेघना, श्रीमती विजय एवं श्री अरुण चौधरी की सुपुत्री हैं, जबकि अंतरा, श्रीमती अनुराधा एवं श्री देवेश त्यागी की सुपुत्री हैं।
समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, गन्ना मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्री एसपी सिंह बघेल, श्री जयवीर सिंह एवं श्री दयाशंकर सिंह, श्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद श्री सतीश गौतम, पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह, विधायक श्री अनिल पाराशर, श्री राजकुमार सहयोगी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर दोनों भाइयों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। बाबूजी स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी के प्रति लोगों के आत्मीय लगाव और परिवार के प्रति स्नेह का भाव समारोह में उमड़े जनसमूह के रूप में दिखाई दिया। पूरे आयोजन में पारिवारिक आत्मीयता, उल्लास एवं उत्साह का वातावरण रहा।





Post A Comment: