जनपद अलीगढ़:,के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत लोको कालोनी में अज्ञात चोरों ने टूटे मकान से आभूषण व नगदी चोरी कर घटना को अंजाम दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोको कॉलोनी निवासी जफर आलम ने बताया घटना 5 जनवरी की सुबह लगभग 5:हुई थी। पीड़ित अपने घर का आधा हिस्सा तोड़कर उसे फिर से निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी के चलती मकान का कुछ हिस्सा खुला हुआ है। परन्तु यही से अज्ञात चोर घुस आए थे। और घर में रखे दो मोबाइल,14200 रूपए की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। इधर थाना प्रभारी ने बताया इस घटना में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
Post A Comment: