रिपोर्टर आकाश कुमार 

 अलीगढ़ महानगर:थाना देहली गेट क्षेत्र के सराय मियां,में नगर निगम की टीम  ने चलाया  अतिक्रमण अभियान, टीम को देख लोगों ने हटाया अतिक्रमण, मीट व्यापारी हाजी को रोड पर अतिक्रमण हेतु रखा जनरेटर को हटाने का दो दिवसीय समय दिया गया।साथ में चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते नहीं हटाया गया, तो टीम खुद अतिक्रमण हटाने के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगी। लोगो ने टीम को घेरा,

जानकारी के मुताबिक नगर निगम प्रवर्तन दल के इंचार्ज एमo पीo सिंह का कहना है,कि दो दिन पहले ही सराय मियां के  लोगो को अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था। तथा आज शनिवार को समय लगभग ग्यारह बजे से देहली गेट क्षेत्र में टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोगो ने टीम का विरोध भी किया गया। परंतु टीम के इंचार्ज के समझाने पर क्षेत्रीय लोग मान गए। उक्त लोगों   ने कहा कि मोहल्ले में इस कदर गंदगी है। कोई भी सफाई कर्मचारी यहां सफाई कार्य के लिए नहीं आता है, चारों गंदगी का साम्राज्य बना हुआ। 

 इधर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा दो दिवस पूर्व अभियान का अनाउंसमेंट क्षेत्र में करा दिया गया था।

ज्ञात रहे कि हाजी जहीर मीट कारोबारी के घर के बाहर लगा  आओ निकाह आसान करें बोर्ड को नगर निगम टीम द्वारा हटाया गया

 सराय मियां निवासियों ने विरोध दौरान कहा कि पहले मीट व्यापारी हाजी जहीर की कोठी के बाहर अतिक्रमण हेतु रखा जनरेटर और आगे लगी रेलिंग को हटाया जाए। इस दौरान अपना अतिक्रमण हटाने के लिए मीट व्यापारी ने दो दिवस दिन का समय मांगा है। 

टीम के इंचार्ज एम0पी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दो दिन के अंदर जनरेटर और चबूतरा नहीं तोड़ा गया तो टीम द्वारा तोड़ दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं गृह स्वामी कि होगी।

Share To:

Post A Comment: