अलीगढ़ जनपद: थाना देहली गेट क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र शांति निकेतन एडीए शाहजमाल ने अपना इंडस्ट्रियल विद्युत कनेक्शन,5 किलो वाट है। कार्य बंद होने के कारण पीडीसी कराने एवं मीटर उतरवाने हेतु पांच सौ रुपए जमा किए गए। मीटर उतार ने के आदेश जारी हो गए। इसके बावजूद विद्युत विभाग मीटर नहीं उतारा गया। उपभोक्ता ने पीडीसी मीटर स्वयं उखाड़ कर किया मीटर लैब में जमा, तीन माह से नहीं उतार रहे थे बार बार टरका रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निगहत खान पत्नी फरहत खान निवासी एडीए शांति निकेतन अलीगढ़ ने पूर्व में एक मकान अल्लाह मेहर पुत्र राजुद्दीन से खरीदा था। इसी मकान पर आईडी संख्या 1542130000, 5 किलो वाट एलएमवी 06 अल्लाह मेहर के नाम लगा हुआ था। तथा कार्य बंद होने के कारण क्रेता निगत खान ने विद्युत कनेक्शन को विच्छेदन कराने हेतु 500 रु0, दिनांक 9/2/2026 को जमा करा दिए। मीटर पीडीसी कराने हेतु आदेश अधिशासी अभियंता शहरी,वाणिज्यिक खंड प्रथम पंकज तिवारी ने कर दिए। तथा मीटर उतरने के लिए 23/5/26 को अवर अभियंता शांति निकेतन एडीए को तत्काल आदेश जारी कर दिए। ज्ञात रहे कि इस परिसर में दो बहने किराए पर रह रही है। इन महिलाओं का स्थानीय विद्युत कर्मचारियों से सांठगांठ है। आदेश के बावजूद पीड़िता का मीटर नहीं उतारा जा रहा है। परंतु पीड़िता के पति फरहत खान से स्थानीय अवर अभियंता ने कहा है कि आप किसी भी प्राइवेट कर्मचारी से उतरवाकर मीटर यहां दे जाइए।
यह सुन उपभोक्ता ने एक बिजली मिस्त्री से मीटर उतरवा लिया और मीटर को शारदा बिजली उपकेंद्र पर,मीटर तैनात कर्मचारी धर्मेंद्र व मनोज के सुपुर्द 29 जून 26 को कर दिया।
इसी बीच किसी कर्मचारी ने उक्त महिला ऋतु और उसकी बहन को मीटर उतार ने की सूचना दे दी। इससे बौखलाई महिला ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर हंगामा कर नंगा नाच करने लगी। सुनने में आया है कि कर्मचारियों ने उक्त महिला से कहा है कि मीटर चोरी होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा कर कॉपी लेकर आओ मीटर लगवा देंगे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इन दोनों बहनों से मोहल्ले वाले भी परेशान हैं। हर किसी पर झूठा मुकदमा दर्ज करा कर फैसले के नाम मोटी रकम वसूलती है। इसी से यह महिलाएं अपना जीवन यापन करती है। इनका आमदनी का कोई और ग्रोथ नहीं है। उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान दें।




Post A Comment: