अलीगढ़ जनपद।13 अक्टूबर 2026 : रबी सीजन 2026-27 में अधिक फसल उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को आगरा स्थित आयुक्त सभागार में अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल की संयुक्त मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी पूर्वान्ह 10ः30 बजे से आयोजित की जाएगी।
आयुक्त अलीगढ़ मण्डल ओ0पी0 द्वारा मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों सेकृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें।
विशेष बात यह है कि प्रत्येक जनपद से 2-2 प्रगतिशील कृषकों की सहभागिता भी सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सफल अनुभवों का व्यापक स्तर पर आदान-प्रदान हो सके। गोष्ठी में रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जनपदवार तैयार की गई रणनीतियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन, उर्वरक उपयोग, कीट नियंत्रण और कृषि विभाग
की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा होगी। आयुक्त ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश को कृषि क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह गोष्ठी महत्वपूर्ण साबित होगी। मंडलीय स्तर पर समन्वित रणनीति तैयार कर रबी सीजन को अधिक सफल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।




Post A Comment: