रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ 20 सितंबर 2026 : जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार तहसील गभाना पहुंचे जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का तहसील के अधिवक्ता गणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत एवं सम्मान किया। 

अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों को माल्यार्पण कर और सम्मान का प्रतीक पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

जिलाधिकारी के गभाना तहसील पहुंचने पर अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के गभाना तहसील आने के लिए पूर्व में कई बार कार्यक्रम निर्धारित हुआ था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका यहां आगमन नहीं हो सका था। पहली बार तहसील पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: