रिपोर्टर विजय सिंह 

जनपद अलीगढ़ : थाना कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र के व्यक्ति ने तीन तथा कथित पत्रकार फौजन अहमद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पुरानी विडियो दिखाकर पचास हजार रुपए की चौथ मागने न देने पर सोशल मीडिया पर बिडियो वायरल करने की धमकी दी, 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बन्ना देवी क्षेत्र काशीराम आवास कॉलोनी निवासी रवेंद्र सिंह आनन्द पुत्र श्रीनिवास थाना बन्ना देवी ने सीओ द्वितीय को आरोपी फैजान अहमद पुत्र हनीफ खां निवासी फोर्ट इन क्लब नगला किला थाना क्वार्सी,मुकेश हिंदुस्तान का फोटो ग्राफर, अक्षय गुप्ता नि0 सराय हाकिम,भूपेंद्र पुत्र साहब सिंह  नि 0 के बी,आर जलालपुर थाना रोरावर के खिलाफ तहरीर दी है। 

आरोप है,कि सभी उक्त लोगों ने पीड़ित के घर पहुंच कर पुरानी निजी वीडियो दिखा कर पचास हजार रुपए की चौथ मागने एवं न देने पर सोशल मीडिया पर बिडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। परंतु चौथ में पचास हजार न मिलने पर तथा कथित पत्रकार भूपेंद्र ने पीड़ित को बदनाम करने के उद्देश्य से निजी वीडियो 26 अगस्त 26 को सोशल मीडिया एवं  Facebook, WhatsApp, Twitter, पर भी डाल दी गई। पीड़ित ने सबूत के आधार पर सभी वीडियो के स्क्रीन शॉट ले लिये और पुलिस को दिखाए। 

सुनने में आया है कि इन लोगों   का अवैध कार्य करना एवं चौथ बसूली करने का पेशा है, क्योंकि इनके पास जीवन यापन करने का कोई और  साधन नहीं है, इनके के खिलाफ पूर्व में इस तरह के विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज है।

 सी0ओ द्वितीय ने घटना की जांच करा कर। सभी आरोपियों के खिलाफ की धारा  308(2) BNS व 67 IT एक्ट में  मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ के लिए दविश दे रही है,आरोपी फरार है। जल्द पुलिस की कस्टडी में होंगे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: