रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 18 सितंबर 2026 : जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु बैठक का आयोजन किया गया। व्यापार बंधु बैठक में चर्चा के दौरान सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव ने बताया कि जेब्रा लाइन और साइन बोर्ड लगाने का कार्य पूरा हो गया है। उद्यमियों ने मांग की कि सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भूमिगत विद्युत लाइन कार्य के चलते कार्य धीमा था, दूसरे चरण का कार्य अक्टूबर मासांत तक पूरा होने की संभावना है। डीएम ने निर्देश दिए कि सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के चलते जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए। बैठक में गृह कर बिल जमा किए जाने में आ रही परेशानियों समस्याओं के बारे में भी चर्चा हुई, 

जिस पर डीएम ने निगम को पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज होने सबंधी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण एवं सड़क के गढ्ढे भरवाए जाने के सबंध में डीएम ने कहा कि सितंबर मासांत के बाद सबंधित विभाग द्वारा गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत कार्य किया जाएगा। सड़कों पर से अतिक्रमण हटाए जाने पर डीएम ने कहा कि निरंतर अभियान चलाया जाता है, आप सभी सहयोग के बिना के संभव नहीं है। डीएम ने विद्युत अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हुए फीडर वार लाइन लॉस ब्यौरा अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उद्यमियों की मांग पर इंडस्ट्रियल फीडर में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से संवाद करते हुए नवीन तकनीक का सदुपयोग करने की भी बात कही।

बैठक का संचालन करते हुए उपायुक्त उद्योग एस0 पी0 यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सीडीएफ छेरत में 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन स्थापना के लिए 20170 वर्गमीटर भूखंड का आवंटन किया जा चुका है। अप्रेंटिस शिप योजना में लक्ष्य के सापेक्ष 277 शिशुक्षुओं को नियोजित किया जा चुका है। डीएम ने पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई और उपायुक्त उद्योग को उद्यमियों के साथ समन्वय कर योजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्लेज़ पार्क, दाऊद खान जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कंटेनर स्टाफिंग सेंटर, एडीएम सोलर द्वारा दादों और सांकरा को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण और औद्योगिक क्षेत्र ताला नगरी में जल निकासी एवं अतिक्रमण की समस्याओं पर भी गहनता से विचार विमर्श करते हुए आर एम यूपीसीडा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि वह सीएम युवा उद्यमी योजना को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक ऋण वितरित करें और उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि वह समुचित संख्या में पात्र आवेदन पत्रों का प्रेषण सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं उद्यमी व व्यापारी उपस्थित रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: