रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद: आजाद समाज पार्टी ( काशीराम) व भीम आर्मी, शहर विधान सभा 76 कैम्प कार्यालय का आज रविवार 19 जुलाई 26 को खैर रोड पर स्थित सदाबहार लॉज अलीगढ़। का आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ ने फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
इस दौरान शहर विधान सभा 76 के उम्मीदवार फरीद प्रधान ने उनका। फुल माला पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष किशोर कांत समेत अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर जोर शोर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसी के उपरांत सावरिया गार्डन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों की तादात में भीड़ मौजूद रही। सभी ने मंचासीन सुनील कुमार चितौड़ प्रदेश अध्यक्ष को शांति पूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान चौधरी महेंद्र सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post A Comment: