छात्रा का फोटो बदल दिया गया है।

अलीगढ़ जनपद: थाना देहली गेट क्षेत्र से स्कूल गई एक बीस वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। छात्रा के पिता ने एक युवक समेत चार पर बेटी को गुमराह कर बहला फुसला कर लेजाने का आरोप लगाया है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा के पिता ने इलाका पुलिस को दी तहरीर में युवक समेत चार लोगो पर आरोप लगाते कहा है कि 21मई 26 की सुबह साढ़े सात बजे कस्बा खैर क्षेत्र के एक निजी महाविद्याल में प्रयोगात्मक परीक्षा देने घर से गई थी। तथा देर संध्या घर बापिस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई, इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद आरहा था। पिता ने  पुत्री को इधर उधर एवं रिश्ते द्वारो में तलाश किया तो पता चला कि नगला मसानी दुआरकाधीश मंदिर निवासी युवक मनीष पुत्र कच्छी लाल उनकी पुत्री से चोरी- छिपे बात करता था। 

इधर थाना देहली गेट प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गायब छात्रा की तत्काल जांच शुरू कर दी है। जिसकी जांच उप निरीक्षक मयंक कर रहे हैं।

Share To:

Post A Comment: