रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 22 जून 2026 : उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा 0 योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अलीगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनपद को 462 करोड़ रुपये लागत की 85 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सरिता पत्नी सरनाम सिंह, पनैठी एवं रवि पुत्र कैलाशचन्द्र जलुपुर सिंहोर को आयुषमान कार्ड, 

लतेश देवी पत्नी वीरेन्द्र पाल बरौला जाफराबाद को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास की चाबी, अतुल कुमार, गाँधी नगर को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 5 लाख रूपये का चेेक, मीरा रानी नगला कालार को विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत सिलाई मशीन, श्रीमती कमलेश देवी,

 माँ लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह अहमदपुर एवं श्रीमती उमा, राम आजीविका स्वयं सहायता समूह, गोविन्दपुर फगोई को आर0एफ0 व सी0आई0एफ0 का 7.13 करोड़ का  चैक, पुष्पेन्द्र कुमार डेटा खुर्द, चण्डौस को मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, 

श्रीमती पूनम देवी पत्नी नबाब सिंह महमूदपुर धनीपुर को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास की चाबी एवं मनोज सारस्वत, अलीगढ़ पोटेटो सीड प्रोड्यूसर कम्पनी लि0, हीरपुर हुसैनपुर लोधा को फार्म मशीनरी बैंक योजना में चाबी वितरण किया गया।

Share To:

Post A Comment: