कुलदीप सिंह,संविदा कर्मी,सचिव
अलीगढ़ महानगर: बिजली विभाग में कार्य करने में असमर्थ उम्रदराज सरकारी कर्मचारियों को आलाधिकारियों भरपूर सहयोग प्राप्त है,नहीं की जा रही उनकी सेवा समाप्त। 51 विद्युत संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया। किया सौतेला व्यवहार,कर्मचारियों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल, अलीगढ़ के पत्रांक 6346/ दिनांक 31 दिसंबर 2025 के अनुपालन में अवगत कराना है कि जनपद के 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्रों के परिचालन हेतु केवल 32 अकुशल श्रमिक ही कार्यरत रहेंगे हैं। उक्त आदेश से 51 संविदा कर्मीयो नाम सूची में दर्शित हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्य से हटा दिया गया है। तथा जिनका नाम सूची में है,वे ड्यूटी पर उपस्थित न हों। यह आदेश उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जारी किया गया है।आदेश का पालन किया जाए।
इधर शांति निकेतन विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात कुलदीप सिंह ने विद्युत संविदा कर्मचारियों के सचिव का कहना है कि विभाग में सैकड़ों ऐसे भी कर्मचारी हैं जिनकी उम्र 50-55 वर्षीय है, वह साठ हजार रुपए वेतन पा रहे हैं। परंतु कार्य करने में भी असमर्थ है। तथा ऐसे कर्मचारियों को आलाधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त है। ऐसे कर्मियों को बीआरएस दिलाकर सेवा समाप्त कर देनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा,मगर 51 संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है। जिनको मात्र नौ हजार या दस हजार रूपए माहवार दिए जाते है। उक्त जोखिम भरा 8 से दस घंटे कार्य भी करते हैं। तथा आए दिन कार्य के दौरान खतरों से जूझते हुए मौत को गले लगा रहे हैं। इस दौरान इन्होंने यह बताया कि हटाए गए कर्मचारियों के संबंध में संविदा के नेतागण सोमवार को ग्यारह बजे मो 0 इमरान खान,प्रभारी एसई,विद्युत वितरण मंडल नगरीय लाल दिग्गी अलीगढ़,से वार्ता करेंगे।


Post A Comment: