अलीगढ़/यूपी के जनपद मेरठ:  एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। जहां एक बेटी को तलाक मिलने पर पिता जज एवं परिवार के सभी लोगों ने बेटी का फोटो लगी काली टीशर्ट पहनकर ढोल नगाड़े की थाप पर न्यायालय परिसर में डांस किया। उसके बाद घर पर भी फूल मालाओं के साथ बेटी का स्वागत किया गया। ज्ञानेंद्र शर्मा का कहना है कि बेटी को बेटे की तरह ही मानते है।

जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर एल ब्लाक निवासी रिटायर्ड जज डा.ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी प्रणिता शर्मा की शादी 14 दिसंबर 2018 को शाहजहांपुर के कोना याकूबपुर निवासी गौरव अग्निहोत्री से की थीं। गौरव अग्निहोत्री सेना में मेजर के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती जालंधर में हैं। तथा शादी के बाद से ही बेटी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किसी जाने लगा। इस दौरान बेटी शर्मा ने मेरठ फैमिली कोर्ट में तलाक का केश दायर किया था। परंतु न्यायाल ने चार अप्रैल को तलाक़ मंजूर कर दिया। इस दौरान तलाक़ का फैसला आने पर पिता जज एवं परिवार के सभी लोगों ने बेटी का फोटो लगी काली टीशर्ट पहनकर फूल मालाओं के साथ बेटी का स्वागत किया और वही ढोल नगाड़े की थाप पर डांस किया।

इस दौरान डॉoशर्मा ने स्पष्ट कहा मैंने कोई एलिमनी या धन-दौलत नहीं मांगी मैं सिर्फ अपनी बेटी को वापस लाया हूं। मेरी बेटी कोई सामान नहीं है कि उसे कहीं भी छोड़ दिया जाए उसका सम्मान सबसे पहले है।

ज्ञात रहे कि मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट प्रणिता वशिष्ठ वर्तमान में तेजगढ़ी चौराहे स्थित प्रणव वशिष्ठ जुडिशल अकादमी में फाइनेंस डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। वर्ष 2022 में उनके भाई सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रणव वशिष्ठ का चंडीगढ़ में एक हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से निधन हो गया था। 

भाई की स्मृति में ही इस अकादमी की स्थापना की गई। शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में शहर के जरूरतमंद लोगों के लिए सुगम केंद्र है। तथा घर पर भी फूल मालाओं के साथ बेटी का जोर शोर से स्वागत किया गया। क्षेत्र में इस जश्न की खूब धूम मची हुई थी।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: