रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद 17 जून 2026 : वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेल पथ उत्तर-मध्य रेलवे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ़-हरदुआगंज स्टेशन के मध्य कि0मी0 153/5-6 पर रेलवे समपार संख्या 79 शनिवार 20 जून की सुबह 7 बजे से सोमवार 22 जून की सांय सात बजे तक वार्षिक ओवरहॉलिंग (मरम्मत) कार्य के कारण बन्द रहेगा।
इस दौरान उन्होंने बताया कि इस अवधि में यातायात अल्ट्राटेक के गेट से होते हुए बाग के पास से कासिमपुर पावरहाउस ट्रक गेट से किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य पूरा न होने की स्थिति में फाटक बन्द होने की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।


Post A Comment: