ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 4 दिसंबर। इंदिरापुरम के नीतिखंड एक क्षेत्र में भव्य संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 29 नवंबर से चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर भक्त यहाँ आकर भागवत कथा का आनंद उठा रहे हैं।
नीतिखंड एक, गली नंबर दो, प्लाट नंबर 125 में आचार्य सौरभ कृष्ण जी के द्वारा इस भव्य संगीतमय भागवत कथा का पाठ किया जा रहा है। वृन्दावन से आये हुए आचार्य सौरभ कृष्ण जी और उनकी टीम अपने खास अंदाज़ में कथा कहते हैं कि भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
कृष्ण जन्म से लेकर कृष्ण विवाह तक कि कथा संपन्न होने के बाद अब इसका समापन कल मंगलवार 5 दिसंबर को होगा।
देखें वीडियो: -
इंदिरापुरम में इतनी भव्य भागवत कथा नीतिखंड एक निवासी नीरू जेटली के सौजन्य से हो रही है। उनकी सहयोगी के नाते रंजीता वर्मा कार्यक्रम की सारी व्यवस्था संभाल रही हैं।
भागवत कथा का समय सायं 3 बजे से रात्रि 7 बजे तक है।
प्रतिदिन कथा समाप्त होने के बाद आरती होती है। उसके बाद भोजन प्रसाद ग्रहण कर भक्त अपने घरों को प्रस्थान करते हैं।





Post A Comment: