अलीगढ़/ अजमेर: राजस्थान प्रदेश के  अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान जैनुअल ने कहा कि अजमेर का नाम बदलकर राष्ट्रीय जैन तीर्थ घोषित किया जाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को देशभर में जैन समाज की ओर से आचार्य  विद्यासागर महाराज की 108 वी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। तथा उनके लिए सच्चा सम्मान होगा। साथ ही देश में सांप्रदायिक,सौहार्द और धार्मिक सद्भाव का संदेश जाएगा।  

जानकारी के अनुसार दरगाह दीवान ने इस संबंध देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह एक पत्र भी भेजा है। दरगाह

दीवान ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी दी है। 

 उन्होंने कहा कि हमारा भारत  आनेकता में एकता का देश है यहां अनेक धर्मों और समृद्ध आध्यात्मिक विरासतों का संगम है। यह पावन धरती अनगिनत संतो ऋषियों और महान विभूतियों का तपो स्थल रही है जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अनमोल योगदान दिए हैं।

Share To:

Post A Comment: