अलीगढ़ जनपद 7 जून 2026: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर निगम अलीगढ़ द्वारा 8 से 10 जून तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना एवं नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
इस दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाले ‘सरकार आपके द्वार’ विशेष कैंपों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहभागिता करेंगे। इन कैंपों के माध्यम से नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी और पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही भी की जाएगी।
अभियान के तहत 8 जून को डोरी नगर प्रजापति धर्मशाला क्षेत्र, 9 जून को सुरक्षाविहार पंचायत घर क्षेत्र तथा 10 जून को चंदनियां मरघट आंबेडकर छात्रावास में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंपों में नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिससे आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जा सके।
इसके साथ ही नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्वच्छता सर्किलों में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, स्वच्छ पर्यावरण, जनभागीदारी तथा नागरिक उत्तरदायित्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में संबंधित सर्किलों में व्यापक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी कैंपों एवं स्वच्छता गतिविधियों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाएं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना अभियान की प्राथमिकता है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कैंपों एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता




Post A Comment: