रिपोर्टर आकाश कुमार 

जनपद अलीगढ़: सिविल कोर्ट, पुलिस पर गोली चलाने के आरोपी को एडीजे नवल किशोर सिंह की कोर्ट 6 ने सात साल की सजा सुनाई है। हत्या के मामले में फरारी काट रहे अभियुक्त पर 15 हजार रुपए का पुरस्कार भी था। 

जानकारी के अनुसार एडीजीसी जेपी राजपूत ने बताया कि घटना  24 सितंबर 2016 की है। ज्ञात रहे क्वार्सी थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के उपरांत रामघाट रोड पर अमीरनिशा निवासी समीर को रोका तो उसने पुलिस टीम पर जान लेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। बाद में पुलिस  बल का प्रयोग करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त पर 15 हजार रुपए का पुरस्कार भी था।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार शीट पेश की। परंतु कोर्ट सत्र परीक्षण, साक्ष्यों व गवाहों के अनुसार आरोपी समीर को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई है।

सजा सुनते ही आरोपी अपने किए पर पछता रहा है।

Share To:

Post A Comment: