रिपोर्टर आकाश कुमार 

जनपद अलीगढ़: थाना देहली गेट क्षेत्र खैर रोड सदाबहार लॉज पत्रकार संगठन कैम्प कार्यालय पर 15 अगस्त 2026 को 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया।  कार्यालय पर ध्वजारोहण जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने किया। 

जानकारी के अनुसार पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सागर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा ने की।

इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद खां ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान ध्वजारोहण जिला उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा ने किया। साथ में उन्होंने कहा कि आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। तथा संगठन के महासचिव मो राशिद ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत सैकड़ों पत्रकार बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। 

इधर संगठन के प्रदेश सचिव अकास कुमार बताया कि आज 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवश बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इसी दिन 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी।

संगठन के संगठन मंत्री अनवर खान बताया 15 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। हर साल भारत देश अपने उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मनाते हैं। और देशभर मे बंदे मातरम, जय हिन्द जय भारत के नारों से गुंजा भारत।

कार्यक्रम के अवसर पर दिलीप सागर,शकील अहमद खां,रवेंद्र शर्मा,अनवर खान, आकाश कुमार,मो 0 राशिद,दिलशाद सैफी,दानिश सैफी,विकास, पवन कुमार, महेश चंद,मुकेश कुमार, सुनील पुनीत सिंह,पी डी विक्रम,कपिल अग्रवाल,नौशाद,जवाहरलाल शर्मा समेत अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: