जनपद अलीगढ़ 14 अगस्त 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हरदुआगंज में तैनात फार्मासिस्ट भानुप्रताप सिंह को मृतक आश्रित के नाम पर नियुक्ति तथा अन्य विभागीय कार्यों के संबंध में धनराशि की मांग एवं 20,000 प्राप्त किए जाने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह ने बताया कि दैनिक समाचार पत्रों, सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार एवं वायरल वीडियो के आधार पर प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई थी।
समिति द्वारा 13 अगस्त को प्रस्तुत जांच आख्या में फार्मासिस्ट को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत निलम्बन की कार्रवाई की गई। निलम्बन अवधि में भानुप्रताप सिंह को कार्यालय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मण्डल से सम्बद्ध किया गया है। आरोपों की विस्तृत जांच के लिए पृथक से विभागीय कार्यवाही की जाएगी।



Post A Comment: