अलीगढ़: टू फेस सप्लाई से नगला महताब क्षेत्र में दर्जनों उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण फूंके,लाखों का नुकसान होने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगला महताब निवासी नन्दू का कहना है कि आज सुबह चार बजे दर्जनो लोगों की अचानक बिजली अधिक तेज आ गई। जब तक लोग समझ पाते,पंखे कुलर समेत अन्य बिजली उपकरण धड़ा धड़ आवाज के साथ फूंकने लगे। इसी मोहल्ले के प्रेम शंकर ने बताया कि सुबह चार बजे के उपरांत विद्युत फॉल्ट आने से भूरा दूध वाले के आस पास के लोगों की बिजली गुल हो गई। शिकाय के बावजूद विभाग ने समय से शिकायत को दुरुस्त नहीं कराया। तथा साढ़े सात बजे दिलीप कुमार ने1912 पर बिजली सम्बंधित शिकायत दर्ज कराई गई। इधर हाई बोल्ट्स फॉल्ट होने के कारण टू फेस सप्लाई हो गई।
जिससे दर्जनों लोगों के बिजली उपकरण फूंकते रहे। तथा बिजली के कारण लोग पानी भरने से भी मोताज रहे। बच्चे भी स्कूल नहीं जाने पाए। इधर लोगों के इनवर्टर भी जबाव दे गए। लोगों का यह भी कहना है कि बार बार बिजली कट और चालु होने से भी यहां कि बिजली चली जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। और घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। किंतु बिजली कर्मियों का कहना है कि जब कर्मचारी कम हैं तो समय पर उपभोक्ताओं की शिकायत कैसे ठीक होगी।
डी सेंटर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के आठ फीडर है,कर्मचारियों की चार टीम है। उसमे भी कुछ कर्मचारियों की रात में ड्यूटी लगा दी जाती है,परंतु कंट्रोल रूम इंचार्ज एसएसओ एक्स फौजी ने बताया कि इस उपकेंद्र पर लगभग पच्चीस हजार उपभोक्ता है। कर्मचारियों पहले टीम फीडर के अनुसार सही थी। अब कर्मचारियों की टीम कम कर दी है। आठ में से सिर्फ चार टीम कर दी है। इस मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
फिर भी अधिकारी मोन है। दैनिक हिंदुस्तान न्यूज के माध्यम से नगला महताब निवासीगढ़ों ने अधिक्षण अभियंता नगरीय, वितरण मंडल लाल डिग्गी अलीगढ़। को इस मामले से अवगत कराते हुए। उपकेंद्र पर कम से कम मेंटिनेंस में आठ संविदा कर्मियों की टीमें रखी जाए, जिससे उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतें समय से दुरस्त हो सके।
इधर अवर अभियंता किशन स्वरूप ने बताया कि अंडरग्राउंड केबिल डेमीज हो गई है। जल्द केबिल डलवा कर सप्लाई चालू कराई जा रही है।
इस मौके पर शिकायतकर्ताओं बंटी,सुशील,कमला देवी, भूरा, राम सखी, शीला देवी, मुकेश,भूरा मिस्त्री, डॉ 0 प्रेम शंकर, कालू, रमेश,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





Post A Comment: