जनपद अलीगढ़  :शांति निकेतन विद्युत उपकेंद्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के चलते शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी देते हुए उप खंड अधिकारी ( तकनीकी-द्वितीय) मनीष  कुमार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि विद्युत उपकेंद्र शांति निकेतन एडीए,उपकेंद्र पर जर्जर पोल बदलने का कार्य शुक्रवार की सुबह पांच बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। जिसके चलते तीन घंटे का शटडाउन रहेगा। इस दौरान उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

इधर सहायक अभियंता ( तकनीकी ) संदीप कुमार ने  को बताया कि गांधी पार्क विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आगरा रोड फीडर से संबंधित क्षेत्र मामू भांजा में जर्जर केबिल व पोल बदलने का कार्य शुक्रवार की सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे होना है। इस कारण क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।

Share To:

Post A Comment: