रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद: थाना कोतवाली सिविल लाइन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध छुरा के साथ आंबेडकर पार्क के पास से पकड़ा,भेजा जेल
मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस टीम ने एक मुखबिर की खास सूचना पर अभियुक्त गाजी उर्फ राजू पुत्र समीउद्दीन निवासी शेरा की डेयरी के पास आसिफनगर जमालपुर थाना सिविल लाइन को अवैध छुरा के साथ आंबेडकर पार्क के बराबर गली से गिरफ्तार किया है। इस दौरान अभियुक्त की जामातलाशी लेने पर अवैध छुरा बरामद किया है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुए जिला कारागार भेज दिया है।
इधर अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अल्लाराजी थाना सिविल लाइन, कास्टेबल शोएब मौजूद रहे।

Post A Comment: