रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद :थाना देहली गेट पुलिस ने गुड की मंडी में एक दुकान का शटर काट कर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के माल एवं नगदी सहित गिरफ्तार कर किया चोरी का खुलासा, भेजा जेल
पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दिनांक 12 नम्बर को रात में बाराद्वारी गुड की मंडी में एक दुकान का शटर काट कर चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तथा अभियुक्त ने पुलिस को अपने नाम समीर उर्फ हनुमान पुत्र सलीम ममता लॉज के पीछे वाली गली थाना देहली गेट दूसरे ने राजा उर्फ कासिम पुत्र फरीद निवासी मोटर चौक सराय मियां थाना देहली गेट बताया है। इनके पास से चोरी के दस हजार 100 रुपए नगद, व चोरी का सामान ( दो टोटी पीतल की,दो प्लास,दो कटर,पांच ताले, दो पैकिट केसर बरामद हुआ है। तथा दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास है,इनके के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। इस दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए जिला कारागार भेज दिया है।
इधर शातिर चोरों को पकड़ वाली पुलिस टीम में थाना देहली गेट इंजर्ज विनोद कुमार, महिला उप निरीक्षक कनिका, उप निरीक्षक अनुराग सोनकर, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार,( विनय कुमार प्रभारी, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विग नगर अलीगढ़ सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।


Post A Comment: