अलीगढ़ महानगर 27 फरवरी 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिले में दीवानी न्यायालय में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विभागीय अधिकारियों के साथ एडीजे प्रथम एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिभा सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान नोडल अधिकारी, लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत और 11-12 और 13 मार्च को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया है कि अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत का लाभ दिए जाने और वादों को अधिक से अधिक संख्या में संदर्भित करने को निर्देशित किया गया। अंकित राज सिंह प्रभारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी से अपील की है कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें, जिससे वादकारियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके और और लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाया जा सके।
इस दौरान अनिल कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रवीण कुमार पुलिस अधीक्षक यातायात, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, दिव्यांगजन अधिकारी रोहित कुमार, अधीक्षण अभियंता मनदीप सिंह, सीडीपीओ आशीष यादव सहित अन्य प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Post A Comment: