अलीगढ़ : कस्बा पिसावा थाना
रिपोर्टर आकाश कुमार
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में घर के बाहर सफाई कर रही महिला से दो अज्ञात बदमाशो ने झपट्टा मारकर कुंडल लूट कर भागने की घटना को अंजाम दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम शाहपुर निवासी सीमा देवी पत्नी वेदवीर सिंह सोमवार को घर के बाहर रस्ते में सफाई कर रही थी। इसी बीच पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशो ने झपट्टा मारकर उनके कान के सोने के कुंडल लूट लिए और नाक की लोंग को भी लूटने का प्रयास किया,महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो को आता देख बदमाश भाग गए। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा गोस्वामी का कहना है कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। अगर घटना की तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post A Comment: