रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ महानगर: डी सेंटर विद्युत उपकेंद्र पर के अंतर्गत जलालपुर फीडर पर विद्युत कार्य के चलते यहां बत्ती गुल रहेगी
औद्योगिक आस्थान इंडस्ट्रिअल स्टेट आई टी आई रोड, विद्युत नगरीय तकनीकी उपखंड अधिकारी,संदीप कुमार सागर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डी सेंटर विद्युत उपकेंद्र के जलालपुर फीडर पर न्यू बंच केबिल व जर्जर पोल बदलने का कार्य रविवार की सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक होना है। जिसके चलते गोंडा मोड़,गंगा धर्मकांटा,एस आर पेट्रोल पम्प,डेरी वाली गली,चौकीदार वाली गली, मेलरोज बाईपास,मालिक चौक, रामनगर, लट्ठा फैक्ट्री रोड, जाट भवन आदि क्षेत्रों की बत्ती गुल रहेगी।
इधर अवर अभियंता प्रेम चंद गोला ने कहा है कि संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को होनेवाली असुविधा के लिए खेद है।


Post A Comment: