अलीगढ़ जनपद: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध के चलते, सरकार ने दी इन उपभोक्ताओं राहत दी है। एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का एक माह का समय दिया है,बही दो किलोवॉट वालो को बिल जमा करने का तीन दिन का समय दिया गया है। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पांच मैसेज आने के बाद बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता शिकायत कर रहे थे,कि उन्हें कनैक्शन काटने से पहले मैसेज द्वारा अवगत कराया जाए। और उन्हें बैलेंस पोजिटिव करने का समय भी दिया जाए। विरोध प्रदर्शन के चलते सरकार ने राहत देने का फैसला लिया गया।
जनपद में एक लाख 90 हजार उपभोक्ता एक किलोवॉट के है। बही लगभग दो लाख 99 हजार उपभोक्ता दो किलोवॉट के कनैक्शन वाले है। जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता अरविंद कुमार नायर बताया कि विद्युत उपभोक्ताओ कि शिकायत के चलते राहत दी है। 1किलोवॉट वाले उपभोक्ताओं को बिजली काटने से पहले विभाग पांच मैसेज भेजेगा। तथा कनेक्शन काटने से पहले तीन दिन का समय दिया गया है।



Post A Comment: